फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A woman duped a property dealer of Rs 10.50 lakh.

Etawah News: महिला ने प्रापर्टी डीलर से 10.50 लाख ठगे

Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A woman duped a property dealer of Rs 10.50 lakh.
इटावा। बकेवर क्षेत्र के सुनवर्सा निवासी प्रापर्टी डीलर गणेश त्रिपाठी को बेंगलुरु की एक महिला ठग ने जमीन में निवेश का लालच देकर करीब साढ़े दस लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गणेश त्रिपाठी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को फेसबुक मैसेंजर पर दर्शिनी स्वामी नाम की महिला से संपर्क हुआ। खुद को बेंगलुरु की आईटी मैनेजर बताने वाली महिला ने कुछ दिनों की बातचीत के बाद वॉट्सएप नंबर साझा किया। वहीं, महिला ने नौकरी छोड़कर प्रापर्टी का कारोबार शुरू करने और उसमें साझेदारी कर अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही। उसने सस्ते दामों पर जमीन मिलने और भविष्य में सरकारी योजनाओं से कीमतें बढ़ने का हवाला दिया।
विज्ञापन

महिला की बातों में आकर गणेश त्रिपाठी ने निवेश के लिए हामी भर दी। सात जनवरी से महिला ने प्रापर्टी का एडवांस देने के नाम पर अलग-अलग यूपीआई पर किस्तों में पैसे मंगवाने शुरू किए। इसके बाद स्टांप और अन्य खर्चों का हवाला देकर तीन लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक बैंक खाते में जमा कराए गए। सात जनवरी से 29 जनवरी के बीच कुल 10.50 लाख रुपये विभिन्न खातों और आईडी पर ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बाद में और रुपये मांगे कि जमीन बेचने वाली पार्टी को किसी अन्य व्यक्ति ने अधिक एडवांस दे दिया है और सौदा बचाने के लिए अतिरिक्त रकम की जरूरत है। 30 जनवरी के बाद महिला ने अचानक वॉट्सएप पर गणेश त्रिपाठी का नंबर ब्लॉक कर दिया। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed