फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A woman and her three children had a narrow escape while getting off a train.

Etawah News: ट्रेन से उतरते समय महिला तीन बच्चों समेत बाल-बाल बची

Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A woman and her three children had a narrow escape while getting off a train.
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब अलीगढ़ से गोविंदपुरी जाने वाली फास्ट मेमू ट्रेन के ठहराव के दौरान तीन बच्चों के साथ यात्रा कर रही एक महिला उतरते समय बाल-बाल बच गई। हालांकि इस दौरान उसका एक बैग ट्रेन में ही छूट गया।
विज्ञापन

हाथरस निवासी महिला यात्री ने बताया कि उसका मायका अछल्दा में है। वह बच्चों समेत अलीगढ़-गोविंदपुरी फास्ट मेमू से यात्रा कर रही थी। अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण वह पीछे आ रही पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से भरथना स्टेशन पर उतर गई। महिला ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ अधिक होने से बच्चों को लेकर उतरते समय वह असंतुलित हो गई और बाल-बाल बची। अफरातफरी में उसका एक बैग ट्रेन में ही रह गया। महिला के मुताबिक बैग में कपड़े व कुछ नकदी रखी है। रेल सुरक्षा कर्मियों ने महिला को आश्वस्त किया कि ट्रेन के दिबियापुर पहुंचने पर बैग की जानकारी कर उसे सुरक्षित वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed