{"_id":"659065f0ce26271ae00216b4","slug":"a-trolley-laden-with-bricks-got-stuck-at-the-railway-gate-the-speed-of-rajdhani-and-goods-train-stopped-etawha-news-c-216-1-etw1001-7170-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेलवे फाटक पर ईंटों से लदी ट्रॉली फंसी राजधानी व मालगाड़ी की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेलवे फाटक पर ईंटों से लदी ट्रॉली फंसी राजधानी व मालगाड़ी की रफ्तार थमी
Sun, 31 Dec 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
भरथना। रेलवे फाटक पर ईंटों से लदी ट्रॉली के ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। आनन-फानन में फाटक के बीच फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खींचकर निकाला गया। इस दौरान राजधानी समेत डाउन लाइन की मालगाड़ी की रफ्तार थम गई और दोनों ट्रेनों को धीमी रफ्तार से निकाला गया।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक 20 बी पर शनिवार शाम 4:30 बजे ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर रेल लाइन पार कर रहे ट्रैक्टर का पहिया टूट गया। जिससे फाटक बंद नहीं होने पर गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर रेलवे कर्मियों ने फाटक के बीच फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे ट्रैक्टर की मदद से खींचकर फाटक के बाहर लाया गया। फाटक बंद होने पर अप लाइन पर पर आ रही राजधानी एक्सप्रेस समेत डाउन रेलमार्ग पर आ रही मालगाड़ी की धीमी रफ्तार से गुजारा गया। इसके बाद में दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग सामान्य हो गया।