{"_id":"5d0931a88ebc3e124660cf3f","slug":"a-transformer-blasting-the-city-from-overloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग से शहर में रोज फुंक रहा एक ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग से शहर में रोज फुंक रहा एक ट्रांसफार्मर
Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
प्रतीक दुबे
etawah
etawah
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
कटरा बल सिंह मोहल्ले में ट्रांसफार्मर रखते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
इटावा। बिजली चोरी पर अंकुश न लगने से शहर में ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। दो महीने से हर रोज एक ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत बना हुआ है और इसकी मुख्य वजह ओवरलोडिंग है। शहर के 50 फीसदी इलाके अब तक खुले तारों पर निर्भर हैं। जहां एबी कंडक्टर लाइन नहीं पड़ी है। विभाग कटिया से चल रहे एसी और हीटर को इसके लिए जिम्मेदार तो मान रहा है। लेकिन अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रहा है। शासन के सख्त रुख के बाद भी नगरवासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
सोमवार की रात कटरा बल सिंह मोहल्ला में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से धुंआ निकला। बिजली विभाग को खबर हुई तो एसडीओ जितेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। रात में ही ट्रांसफार्मर को चेक किया। उसमें करीब 22 लीटर तेल भरा। कुछ घंटे चलने के बाद मंगलवार सुबह यह ट्रांसफार्मर जल गया। शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर रख पाया। क्षेत्र के लोगों को पूरे दिन बगैर बिजली आपूर्ति के रहना पड़ा। शहर के अंदर हर रोज कहीं न कहीं इस तरह के हालात दिख रहे हैं। नगरीय क्षेत्र के कुल तीन सब डिवीजन में करीब ढाई सौ ट्रांसफार्मर रखे हैं। लाइनपार एरिया हो या शहर की घनी बस्तियां, हर जगह कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही है। जिस पर विभाग अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हुआ है। स्टोर जेई के अनुसार दो महीने में करीब 60 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। एक ट्रांसफार्मर के फुंकने पर क्षेत्र के लोगों को कम से कम एक दिन बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है। यह तब जब शासन ने 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए हुए हैं। जो जर्जर लाइनों और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की वजह पूरा नहीं हो पा रहा।
शाम के वक्त एसी व हीटर से बढ़ जाता है लोड
ज्यादातर ट्रांसफार्मर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच फुंक रहे हैं। दरअसल शाम के वक्त कामकाजी लोग घर पहुंचते हैं। तभी घरों में एसी शुरू हो जाते हैं। हीटर पर खाना बनने लगता है। शहर की 50 फीसदी गलियों में अब भी खुले तारों की लाइनें पड़ी है। जिसमें शाम होते ही कटिया से बिजली चोरी होने लगती है। नगरीय क्षेत्र के एक्सईएन राहुल बाबू के अनुसार शाम को हीटर व एसी चलने से ट्रांसफार्मर पर अचानक लोड बढ़ जाता है। वातावरण और लोड से पैदा हुई गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। हालांकि ऐसे ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाया जा रहा है। फिर भी कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। विषम परिस्थितियों के लिए तीन ट्राली ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
80 लाख रुपये का स्टीमेट भेजा
शहरी सब डिवीजन नंबर दो के एसडीओ जितेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब 70 गलियों में अभी भी पुराने तारों की लाइन पड़ी हुई हैं। जो बिजली चोरी का कारण बन रहीं हैं। कटरा फतेह महमूद खां, बतख तलैया, लालपुरा चूड़ी मार्केट, पक्का बाग आदि कई ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। जहां आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायतें रही हैं। इन जगहों पर अभी एबी कंडक्टर लाइन नहीं पड़ी है, जिससे चोरी को रोका जा सके। चार दिन पहले ही 80 लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर एक्सईएन को दिया है। जिसके पास होने पर जर्जर तारों को बदला जाएगा। ताकि चोरी रुक सके।
एक फेज पर लोड बढ़ने से फुंकता है ट्रांसफार्मर
एक्सईएन राहुल बाबू ने बताया कि शहर के किसी भी ट्रांसफार्मर पर निर्धारित कनेक्शन के सापेक्ष ओवरलोड नहीं है। एसडीओ व जेई ने अपने क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर के लोड बैलेंस किए हुए हैं। ट्रांसफार्मर से निकलने वाले तीन फेज में संतुलित लोड होने पर कोई फाल्ट नहीं होता। लेकिन जब एक ही फेज पर अधिक कटिया डाली जाती है तो लोड का संतुलन बिगड़ने से ट्रांसफार्मर फुंक जाता है।