फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A gang of poisoners stole mobile phones and money from three people, including two brothers.

Etawah News: जहरखुरान गिरोह ने दो भाइयों समेत तीन के मोबाइल व रुपये उड़ाए

Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A gang of poisoners stole mobile phones and money from three people, including two brothers.
इटावा। गुरुग्राम में स्नातक की पढ़ाई कर रहे शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी दो मौसेरे भाइयों समेत तीन युवकों को स्लीपर बस से घर आते समय जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने निशाना बनाया। नशीली फ्रूटी पिलाकर तीन मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी पार कर भाग गए। बस चालक उन्हें औरैया बस स्टैंड चौराहे पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुन्नी का अड्डा निवासी सोनू कुशवाह और मौसेरा भाई तन्मय सिंह निवासी पीपल अड्डा एआरटीओ ऑफिस दोनों नोएडा के सेक्टर 45 स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को दोनों रात करीब 12 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 37 से स्लीपर बस में सवार होकर घर के लिए निकले थे। सोनू ने बताया कि सफर के दौरान बस में दो अन्य युवक भी सामने वाली सीट पर आकर बैठ गए। देर रात करीब दो बजे बस कठफोरी टोल प्लाजा के पास रुकी तो बस में सवार एक युवक नीचे उतरा और फ्रूटी लेकर आया। उसने पहले साथ में बैठे अनजान युवक व बाद में दोनों भाइयों को फ्रूटी पिलाई। नशीली फ्रूटी पीते ही दोनों भाई बेहोश हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बस बस चालक दोनों भाइयों समेत तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में औरैया बस स्टैंड चौराहे पर सड़क पर उतारकर चला गया। सोनू ने बताया कि कई घंटे बाद जब कुछ होश आया तो वह किसी तरह दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचे। परिजन उनकी हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed