{"_id":"4973c9bb6375af47873b95b267140f38","slug":"a-death-in-the-accident-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर प्रभु अड्डा के सामने टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलटने से उस पर सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक डंपर को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाइवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मृतक व घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। ढाई घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जाम खुलवा सके।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जसवंतनगर कस्बा से सवारियां लेकर एक टेंपो इटावा के लिए आ रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही वह हाइवे पर प्रभु अड्डा के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टेंपो पलटने से उस पर सवार हाकिम सिंह (43) पुत्र छोटेलाल निवासी राहतपुरा अड्डा थाना सिविल लाइन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा प्रदीप (31) पुत्र रामबाबू निवासी बछेला सिरसागंज, फतेह सिंह (35) पुत्र मौकम सिंह, सत्यप्रकाश (34) पुत्र राजाराम, महावीर (45) पुत्र राजाराम, हुकुम सिंह (50) पुत्र रनधीर सिंह, नंदकिशोर (26) पुत्र महावीर सिंह निवासीगण करहल जिला मैनपुरी घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ हाइवे पर जमा हो गई। इसी बीच मृतक के परिजन भी वहां आ गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पर सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। वे मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर मृतक के परिजनों सहित घायलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, सीओ सिटी सिद्घार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे। इसी बीच जानकारी मिलने पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य भी वहां पहुंच गए।
अफसरों के साथ विधायक ने मृतक के परिजनों को शासन से सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद सुबह नौ बजे जाम खुल सका।
हाइवे पर लगी वाहनों की कतारें
एक्सीडेंट के बाद सुबह करीब सात बजे लोगों ने हाइवे पर जाम लगाया। लोगों ने फोनलेन हाइवे की दोनों लेन को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे आगरा की ओर जाने वाली लेन को तत्काल खुलवाया।
इसके बाद अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर कानपुर की ओर जाने वाली लेन से जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक नहीं मानी। कानपुर लेन पर यातायात सुबह नौ बजे शुरू हो सका। ढाई घंटे तक जाम लगे रहने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
किसान सब्जी बेचने जा रहे थे मंडी
रविवार की सुबह डंपर ने जिस टेंपो में टक्कर मारी उसमें कुछ सवारियां थीं तो कुछ किसान। किसान टेंपो में अपनी सब्जियों को लादकर नई मंडी ले जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। टेंपो पलटने से किसानों की सब्जियां भी हाइवे पर चारों ओर फैल गईं।