फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मासूम की हत्या में सीनियर छात्र गिरफ्तार

मासूम की हत्या में सीनियर छात्र गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरालाल में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में कक्षा एक की छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने इंटरमीडिएट के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज में कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र के शरीर पर आई चोटों की वजह से शुक्रवार को मौत हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने सीनियर छात्रों व विद्यालय प्रबंधन पर कुकर्म व मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट कराई थी। रिपोर्ट के बाद सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित व एसओ बसरेहर नासिर हुसैन ने कालेज जाकर मामले की छानबीन की। छात्रावास के कक्ष 12 में साथी छात्रों से पूछताछ में यह बात उभरकर सामने आई कि गुरुवार रात कक्ष संख्या 12 में विभिन्न कक्षाओं के 20 विद्यार्थी अपने बिस्तर पर थे। कक्षा 12 का आरोपी छात्र अपने बिस्तर पर था। उसने मृतक छात्र से तीन का पहाड़ा पूछा। गलत उत्तर देने पर आरोपी छात्र ने उसकी पिटाई कर दी। थोड़ी देर में मृतक छात्र ने सोने की बात कह पढ़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी छात्र ने कहा कि जब तक तीन का पहाड़ा नहीं सुनाओगे तब तक सोने नहीं दूंगा। वह सोने लगा इसी बात से नाराज आरोपी छात्र ने उठकर तीन-चार बार उसे तख्त पर पटका और बाद में गला पकड़कर पटक दिया। इससे छात्र बेहोश हो गया। बेहोश छात्र को होश में लाने के लिए उसने पानी के छींटे मारे तथा हाथ पैर भी मले, लेकिन उसे होश नहीं आया। रात 11 बजे दूसरे छात्र ने इसकी सूचना अधीक्षक आकाश कुमार गौतम व कपाउंडर अभिषेक कुमार को दी। वह बेहोश छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक सवाल के उत्तर में एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए छात्र ने कुकर्म जैसी बात स्वीकार नहीं की है। परिजनों के आरोप के आधार पर स्लाइड बनवाई गई थी। रिपोर्ट आने पर आरोपों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में हुई छात्र की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल की ओर से दे दिए गए हैं। मामले की जांच एसडीएम सदर महेंद्र कुमार को सौंपी गई है। विद्यालय सदर क्षेत्र में होने के कारण जांच उन्हें सौंपी गई है। वह पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed