फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आतिशबाजी के साथ इटावा नुमाइश का आगाज

आतिशबाजी के साथ इटावा नुमाइश का आगाज

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा की शान ऐतिहासिक नुमाइश का रविवार की शाम को सतरंगी आतिशबाजी के साथ आगाज हो गया। नुमाइश की शुरुआत परंपरागत तरीके से जिलाधिकारी/नुमाइश कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा. नितिन बंसल ने की। उन्होंने शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित करके देश के अमर शहीदों को याद किया। डीएम के बटन दबाते ही नुमाइश परिसर रंगबिरंगी लाइटों की रोशनी से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नुमाइश समिति अध्यक्ष डॉ. नितिन बंसल ने सबसे पहले नुमाइश पंडाल के सामने स्थित शहीद स्मारक के पास हवन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को हवा में उड़ाया। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उद्घाटन अवसर पर मौजूद अन्य अफसरों व नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नुमाइश की विद्युत सजावट का भी शुभारंभ किया। डीएम के एक बटन दबाते ही नुमाइश परिसर विद्युत झालरों की रंगबिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण करते हुए फव्वारे का भी लोकार्पण किया। डीएम ने विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जनता और नुमाइश कार्यकारिणी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की 104 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक नुमाइश को इस वर्ष भी भव्य बनाने की पूरी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा इस वर्ष बुद्ध पार्क में शहीदों की प्रदर्शनी पहली बार लगाई गई है। इससे नई पीढ़ी शहीदों के योगदान को समझेगी। इससे पूर्व नुमाइश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर नाथ भटेले व अजीत नारायण ने काव्य पाठ किया। एसडीएम/जनरल सेक्रेटरी ने महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी की सोच के साथ इस वर्ष प्रदर्शनी को नया लुक देने की पूरी कोशिश की गई है। दर्शकों के लिए आकर्षक विद्युत सजावट कराई गई है। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अफसरों ने बुद्ध पार्क में लगी शहीदों की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सैफई एके दीक्षित, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, सीडीओ डॉ. अशोक चंद्रा सहित सभी एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यकारिणी के सदस्य विशुनचंद्र अग्रवाल, गुरुमुख सिंह अरोड़ा, सिद्धनाथ पांडेय, गिरिराज नारायण अग्रवाल, राजकिशोर वाजपेई आदि उपस्थित रहे।

--
चार आतिशबाजों के बीच हुआ मुकाबला
उद्घाटन अवसर पर जोरदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। जिले के चार आतिशबाजों में उद्घाटन अवसर पर मुकाबला हुआ। आसमान में सतरंगी रोशनी ने शहर को नुमाइश के आगाज होने का संदेश दिया।
--
नुमाइश में आज
स्टेडियम में सुबह 10 बजे से महिलाओं की खो-खो प्रतियोगिता।
पंडाल में 11 बजे चौ. कृष्णगोपाल स्मारक संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed