फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दो पन्नों की बात दो लाइनों में कह देते है कवि

दो पन्नों की बात दो लाइनों में कह देते है कवि

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सपा मुखिया के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का प्रो. रामगोपाल यादव ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शनिवार रात नगर पालिका प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्हें सुनने के लिए रातभर श्रोता जमे रहे। मुख्य अतिथि सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कवियों की रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सबसे खास बात यह होती है कि वह दो पन्नों की बात को दो लाइनों में कह देते हैं।
उन्होंने कहा कि कवि जो देखते हैं, वहीं कविता के माध्यम से कहते हैं। उन्हें भी कविता सुनने का शौक रहा है। स्टूडेंट लाइफ से वह इटावा नुमाइश में कवि सम्मेलन सुनते आए हैं। कवि सम्मेलन की शुरुआत दिल्ली से आई खुशबू शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए पढ़ा कि अपने सुर मुझको भी दे दो मां सुरों की रानी, ज्ञान की ज्योति जला दो मां सुराें की रानी। इसके बाद कुंवर जावेद, प्रदीप चौबे, हाशिम फिरोजाबादी, सवा बलरामपुरी, अनिल अग्रवंशी, अरमान वारसी, मनवीर मधुर, लटूरी सिंह लट्ठ ने अपनी रचनाआें पर श्रोताओं को गुदगुदाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम संरक्षक सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संयोजक/चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, गोपाल यादव ने मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल, विशिष्ट अतिथि डीएम नितिन बंसल, एसएसपी राकेश सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर केपी सिंह चौहान, रामसेवक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, राजीव यादव, रामबाबू यादव, युवा सपा नेता अंशुल यादव, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया
जसवंतनगर (इटावा)। कस्बे में सपा सुप्रीमो का 76 वां जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने मुलायम सिंह के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्हें युग पुरुष की संज्ञा देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। समारोह में मुख्य रूप से महावीर सिंह यादव, सभासद राजीव यादव, सुभाष गुप्ता, मुहम्मद अहसान, विनय पांडेय, विनोद यादव, बल्लू यादव, राजपाल यादव, फारूख कुरैशी, मोहम्मद जहीर, ग्रीश यादव उर्फ भोेले, सत्यवती यादव आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका के सभागार में चेयरमैन विमलेश यादव ने केक काटकर सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया। उधर, सैफई-इकदिल प्रतिनिधि के मुताबिक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्मदिन मनाया गया। राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव पैतृक गांव हैंवरा कोठी पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नितुल प्रताप यादव, सैफई ब्लाक अध्यक्ष संतोष, नरेश चंद, यादव आदि शामिल रहे। एसएस मेमोरियल एजूकेशनल एकेडमी सैफई में प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव, अनुशासन अधिकारी श्रीकृष्ण गोविंद सिंह आदि ने मिलकर केक कटा। वहीं इकदिल कस्बे में सपा नेता रवींद्र नाथ भटेले के आवास पर जन्मदिन कार्यक्रम हुआ। श्री भटेले के साथ चेयरमैन श्रवण कुमार वर्मा, धरमू मिश्रा, प्रदीप सोनी, महेंद्रनाथ मिश्रा, गोपाल मिश्रा आदि ने केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed