{"_id":"33-202921","slug":"Etawah-202921-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से सोने की अंगूठियां ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप से सोने की अंगूठियां ले उड़े उचक्के
Etawah
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मार्केट में सर्राफा दुकान से उचक्के सोने की कई अंगूठियां पार कर ले गए। हड़बड़ी में उचक्के एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। कोतवाली पुलिस अब बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। अंगूठियों की कीमत एक लाख रुपये है। गाड़ीपुरा निवासी अनिल की सिंधी मार्केट में जेडी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दो बाइकों पर सवार होकर तीन युवक दुकान के अंदर घुसे और पूजा के लिए सामान व सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। सर्राफ ने पोटली में बंधीं अंगूठी उन्हें देखने को दी। इस बीच अन्य ग्राहक आ गए। अनिल उनमें उलझ गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि युवक गायब हैं। अंगूठियां भी नहीं थीं। यह देख अनिल के होश उड़ गए। उन्होंने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पता चला कि दुकान के सामने युवक हड़बड़ी में अपनी एक बाइक छोड़ गए हैं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। दुकानदार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। दुकानदार ने बताया कि अंगूठियों का वजन करीब 41 ग्राम था। उनकी कीमत एक लाख रुपये से ऊपर है। कोतवाल बलवीर सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया है।