{"_id":"33-197512","slug":"Etawah-197512-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो सवार लुटेरों ने बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेरो सवार लुटेरों ने बाइक व नकदी लूटी
Etawah
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाईवे पर नगला कन्हई के पास बुलेरो पर सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति से बाइक व नकदी लूट ली। लूट का शिकार हुए व्यक्ति ने जसवंतनगर थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
ग्राम जगसौरा निवासी जसवंतनगर निवासी नरेंद्र सिंंह सेंगर पुत्र जोधा सिंह शुक्रवार को अपने रिश्तेदारी में ग्वालिय गए थे। रात दस बजे वापस लौटे। उन्होंने रेलवे स्टेशन स्थित स्टैंड पर खड़ी अपली बाइक उठाई और घर के लिए रवाना हो गए। पौने ग्यारह बजे नगला कन्हई के सामने हाईवे पर पीछे से आ रही एक बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ेेे। बुलेरो से उतरे दो लुटेरों ने नरेंद्र की जेब में पडे़ रुपये व घड़ी निकाल ली। एक लुटेरा उनकी बाइक लेकर भाग गया। बाद में बुलेरो पर सवार लुटेरे भी फरार हो गए। नरेंद्र ने बताया कि लुटेरे उसके पास से 7500 रुपये, घड़ी तथा डिस्कवर बाइक ले गए हैं। घायल नरेंद्र ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। एंबुलेंस उसे जसवंतनगर सीएचसी ले गई जहां उपचार किया गया है। कोतवाली जसवंतनगर में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।