{"_id":"33-186475","slug":"Etawah-186475-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 नए लोकवाणी केंद्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 नए लोकवाणी केंद्रों का चयन
Etawah
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय-जाति प्रमाण पत्रों के लिए नहीं होगी मारामारी
इटावा। जुलाई के महीने से आय-जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। प्रशासन ने अर्बन क्षेत्रों में कुल 23 नए लोकवाणी केंद्र खोले जाने को हरी झंडी दे दी। जल्द ही यह केंद्र काम करना शुरू कर देंगे।
ज्ञात हो कि सरकार ने व्यवस्था लागू कर रखी है कि आय-जाति प्रमाण पत्रों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन सेवा केंद्रों और अर्बन क्षेत्र में लोकवाणी केंद्रों पर आवेदन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था में आवेदकों को तहसीलों से दूर रखा गया है। सरकार का प्रयास है कि आय-जाति आदि प्रमाण पत्र आवेदन करने के 20 दिन में संबंधित व्यक्ति को हासिल हो जाए। जिले में यह व्यवस्था तो लागू कर दी गई थी, लेकिन जुलाई-अगस्त के महीने में काफी मारामारी रहती थी। क्याेंकि पूरे जिले में सिर्फ दो लोकवाणी केंद्र इटावा नगर संचालित थे। काम अधिक और संसाधन सीमित होने की वजह से लोगाें को निर्धारित अवधि में उक्त प्रमाण पत्र हासिल नहीं हो पाते थे। कुल मिलाकर नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई थी। इस समस्या को देखते हुए गत वर्ष मई के महीने में प्रशासन ने नए लोकवाणी केंद्रों को स्थापित करने के लिए आवेदन मांगे। जिन 145 लोगों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 70 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इतना सब होने के बाद भी चयन की प्रक्रिया अटकी रही। यह प्रक्रिया अब जाकर दो दिन पूर्व पूरी हुई है। जिसके तहत 23 नए लोकवाणी केंद्रों का चयन कर लिया गया है।
----
नगर इटावा में खुलेंगे 14 नए लोकवाणी केंद्र
-लोकवाणी केंद्र स्थापित करने के लिए कुल 145 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें अर्बन क्षेत्र इटावा से 90, भरथना से 30, बकेवर से 11, लखना से सात, जसवंतनगर से पांच और इकदिल से दो लोगों ने लोकवाणी केंद्र के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 14 लोकवाणी केंद्र इटावा में, 3 भरथना में, जसवंतनगर व लखना में दो-दो, इकदिल व बकेवर में एक-एक लोकवाणी केंद्र चयन किया गया है।
विज्ञापन
-----
सुविधा से कहीं भी कर सकते हैं आवेदन
-आय-जाति प्रमाण पत्र पाने के लिए आवेदक किसी भी लोकवाणी केंद्र में आवेदन कर सकता है। नगर में यह लोकवाणी केंद्र रणवीरनगर मैनपुरी रोड, सीएस कंप्यूटर सेंटर नौरंगाबाद, कटरा साहब खां नेविल रोड, राजपूत कम्यूनिकेशन एंड कंप्यूटर जॉब वर्क आनंद नगर, राजागंज, गाड़ीपुरा, अशोक नगर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के सामने, लाल बहादुर शास्त्री कालोनी (28वीं पीएसी कालोनी), गाड़ीपुरा चारा बाजार निकट तहसील, सिद्धार्थनगर कैलाश धाम वाटिका के सामने फ्रेंड्स कालोनी, साइबर कैफे प्रकाश टाकीज के सामने, दुर्गा कालोनी कचौरा रोड, पक्का तालाब चौराहा स्थित व्यवसायिक मार्केट, 28वीं वाहिनी पीएसी प्रथम गेट के निकट पूर्वांचल बैंक मैनपुरी रोड पर खोले जाएंगे।
-----
वर्जन
-प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद लोकवाणी केंद्रों का चयन किया गया है। डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी इटावा के तहत लोकवाणी केंद्रों का संचालन होगा। केंद्र संचालकों को नियम व शर्तों से अवगत करा दिया गया है। लोकवाणी केंद्र से शिकायत प्राप्त होने और उसकी पुष्टि होने पर केंद्र संचालक पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा केंद्र भी निरस्त किया जा सकता है।
डा. अशोक चंद्र, सीडीओ, इटावा