फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हाइवे पर वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

हाइवे पर वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। फोरलेन हाइवे पर पक्काबाग तिराहा के पास रात के समय किसी वाहन ने राहगीर को रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव सुरक्षित रखा दिया है। उधर, सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के पक्काबाग तिराहे के पास हाइवे किनारे सुबह की सैर पर निकले क्षेत्रीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी में पुलिस को ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा दिया है। मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है। वह स्लेटी रंग का लोअर, मटमैले रंग की टीशॅर्ट पहने था। सिर के बाल लंबे थे। मौके पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज अजहर अली ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसा लग रहा है वह रात के वक्त किसी वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उधर, इटावा-कुम्हावर मार्ग पर खरदूली गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सनोज (22) पुत्र सूरज सिंह, बबलू (20) पुत्र रामवीर निवासीगण नगला लेखी थाना बसरेहर घायल हो गए। दूसरी घटना भरथना क्षेत्र के मड़ैया गांव के पास हुई। यहां तेजी से आ रही मार्शल ने सड़क किनारे खेल रहे सुमित (5) पुत्र राजेश को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बोलेरो की चपेट में आने से संत कुमार (20) पुत्र अर्जुन सिंह, नेम सिंह (22) पुत्र रामौतार निवासी सराय चौरी थाना भरथना घायल हो गए। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभु अड्डा के पास स्कूटर की चपेट में आने से कन्हैया पुत्र मुखलाल घायल हो गए। टक्कर लगने से स्कूटर भी पलट गया, जिससे स्कूटर सवार हरी सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी नगलापीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed