{"_id":"33-186016","slug":"Etawah-186016-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा व बिजली विभाग की आख्या फर्जी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा व बिजली विभाग की आख्या फर्जी निकली
Etawah
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। तहसील दिवस के दौरान डीएम विद्या भूषण ने निस्तारित शिकायतों की फोन से सच्चाई मालूम की। इसमें बेसिक शिक्षा और बिजली विभाग की निस्तारण जांच आख्या फर्जी पाई गई। इस पर उन्होंने फर्जी जांच आख्या देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
पूर्व तहसील दिवसों में जो शिकायतें प्राप्त हुई थीं डीएम ने उनसे निस्तारित प्रकरणों को निकलवाया और जांच आख्याओं का अवलोकन किया। इसके बाद उन पर अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल फोन पर सीधे कॉल की और कार्यवाही की जानकारी की। डीएम ने दस निस्तारित शिकायतों के बारे में पूछा। आठ लोगों ने कार्यवाही होने की पुष्टि की और दो मामलों में शिकायकर्ताओं ने कार्यवाही नहीं होने की बात कही। इस पर डीएम ने जांचकर्ता की रिपोर्ट को फर्जी मानते हुए संबंधित विभाग को तत्काल शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही फर्जी आख्या देने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। इसमें एक मामला बेसिक शिक्षा विभाग और दूसरा विद्युत विभाग से संबंधित है। डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनसमस्या का समाधान त्वरित व गुणवत्ता से करें, फर्जी आख्या पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।