{"_id":"33-186004","slug":"Etawah-186004-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में शांति, गिनती के समय बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में शांति, गिनती के समय बवाल
Etawah
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन पर मनोरंजन सदन की कार्य समिति के लिए मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन गिनती के वक्त बवाल हो गया। किसी ने गिनती के लिए मतपेटिका से निकाले गए बैलेट पेपर पर स्याही डाल दी। इसके बाद कर्मचारी नेता उग्र हो गए और चुनाव निरस्त किए जाने की मांग पर अड़ गए। कर्मचारी नेताओं ने मामले की जानकारी मंडल स्तर के अधिकारियों को दी। समाचार लिखे जाने तक चुनाव निरस्त होने की अधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन गिनती आदि की कार्रवाई ठप थी।
रेलवे के मनोरंजन सदन की कार्य समिति के लिए मतदान हुआ। समिति के सेक्रेटरी सहित असिस्टेंट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष व तीन सदस्य के लिए चुनाव हुआ, जबकि अध्यक्ष का पद पदेन होता है। सभी पदों पर रेलवे की तीन यूनियन एनसीआरकेएस, एनसीआरईएस व एनसीआरएमयू के प्रत्याशी मैदान में थे। इलाहाबाद से आए चुनाव पर्यवेक्षक एके सिंह सीनियर वेलफेयर इंस्पेक्टर इलाहाबाद की मौजूद में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। मतदान के बाद मतगणना के लिए जैसे ही बैलेट पेपर निकाले गए इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी कर्मचारी नेताओं ने मतपत्रों पर स्याही डाल दी। स्याही से मतपत्र खराब होते ही विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी व समर्थक भड़क गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कर्मचारी नेताओं ने चुनाव निरस्त करने की मांग करते हुए डीआरएम इलाहाबाद को पूरे मामले की जानकारी दी। इस बीच कर्मचारी नेताओं ने समर्थकाें के साथ जमकर नारेबाजी भी की।
एनसीआरकेएस के मंडल अध्यक्ष जेएस यादव ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री रामअवतार यादव पर बैलेट पेपर में स्याही डालने का आरोप लगाया। वहीं रामऔतार यादव का कहना था कि उनकी यूनियन के सभी प्रत्याशी जीत रहे थे। इसी पर जेएस यादव ने मतपत्रों पर स्याही डाल दी। अधिकारियों रूप से चुनाव निरस्त होने की घोषणा नहीं हुई, लेकिन वोटों की गिनती का काम भी नहीं हुआ। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मंडल स्तर के अफसरों ने चुनाव निरस्त कर दिया है। नई तारीख की घोषणा होने पर चुनाव नए सिरे होगा।
विज्ञापन
--
कार्यसमिति लेती है फैसला
रेलवे स्टेशन पर बने मनोरंजन सदन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य झांकी का आयोजन होता है। इसके साथ ही वर्ष भर अन्य कार्यक्रम भी यहां होते हैं। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी मनोरंजन सदन की कार्यसमिति के ऊपर होती है।0 एईई/टीआरडी इटावा के पद पर तैनात रेलवे अफसर पदेन अध्यक्ष होता है। बाकी पदों हर दो वर्ष में चुनाव होते हैं। इटावा सेक्शन के करीब 204 कर्मचारी मतदाता हैं।
--
यह थे मैदान में
सेक्रेटरी पद पर एनसीआरकेएस के प्रत्याशी सैयद हैदर अब्बास में मैदान में थे। वही एनसीआरईएस के प्रत्याशी राकेश यादव, एनसीआरएसयू के केएन मिश्रा मैदान में थे। असिस्टेंड सेक्रेटरी के पद पर एनसीआरकेएस के मनोज कुमार, एनसीआरएमयू के शिवलाल मैदान में थे। कोषाध्यक्ष पद पर एनसीआरकेएस से रामनरेश, एनसीआरएमयू से आरके गौड़, एनसीआरईएस से प्रदीप दीक्षित मैदान में थे। सदस्य के तीन पदों पर कुल सात प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे।