फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हार के कारणों पर किया मंथन

हार के कारणों पर किया मंथन

Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सपा के विधायक अपनी निधि संगठन के जरिए करेंगे खर्च
विज्ञापन

इटावा। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें हार के कारणों पर मंथन कर सर्व सम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि जनप्रतिनिधि अपनी निधि जिला संगठन के माध्यम से खर्च करेंगे। तय हुआ कि जल्द ही इटावा, भरथना, जसवंतनगर के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन नुमाइश पंडाल में होगा, जिसकी तारीख शीघ्र तय कर ली जाएगी।
मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील की। कहाकि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को धरातल पर लाने का कार्य करें।
विज्ञापन

अभी विधानसभा एवं लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सपा फतह हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बूथवार समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में यदि सभी ने अपने-अपने बूथों पर पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया होता तो निश्चित ही सपा इटावा सीट पर जीत हासिल कर सकती थी। लेकिन कहीं न कहीं कमी रही, इसे दूर किया जाएगा। महासचिव पंकज दीक्षित ने कहाकि सभी पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्या के निस्तारण के लिए गंभीरता बरतें। अधिकारियों से मिलें और लोगों के काम करवाएं। अधिकारी यदि नहीं सुने तो इसकी शिकायत पार्टी की वरिष्ठ नेताओं से करें। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता तक पहुंच बनाने में नाकाम रहे हैं। संचालन जिला महासचिव पंकज दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामनरेश राजपूत, देवप्रताप भदौरिया, अजय, फुरकान अहमद, मुकेश यादव, रामप्रकाश, अरविंद, आशीष राजपूत, अशोक यादव, नफीसुल हसन अंसारी, धीरेंद्र यादव, प्रभा यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सरिता सिंह आदि कई अन्य पदाधिकारी एवं फ्रंटल संगठनों से जुड़े पार्टीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed