फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना, गूंजा जयकारा

माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना, गूंजा जयकारा

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सिद्ध पीठ काली वाहन मंदिर, कालिका व ब्रह्माणी देवी मंदिर में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ देवी मंदिरों में पहुंचकर मातारानी की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। तमाम भक्तों ने मंदिरों में झंडा चढ़ाया। घरों में लोगों ने कलश स्थापना कर पूजा अर्चना की। अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर विधि विधान से दुर्गा सप्तशती का पाठ कर व्रत की शुरुआत की। सुबह से ही घर-घर देवी आरती व मां के जयकारा की गूंज सुनाई दी। भोर से ही ‘सच्चे दरबार की जय, शेरावाली की जय, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ आदि जयकारों से समूचा माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। उमा, पार्वती, दुर्गा, अपर्णा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी और पर्वत वासिनी मां शैलपुत्री के नाम हैं। कलश स्थापना के साथ भक्तों ने भक्ति भाव से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान ‘या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ के मंत्र से समूचा माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन

सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में अर्द्ध रात्रि से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मातारानी के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना करके घर परिवार की सुख शांति के लिए मनौतियां मांगीं। मंदिर परिसर में लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। लखना कस्बा स्थित कालिका देवी मंदिर में भी भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। भक्तों ने मातारानी के दरबार में माथा टेक कर मन्नतें मांगीं। इसी तरह जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed