{"_id":"33-127568","slug":"Etawah-127568-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विश्वनाथ मंदिर के करीब लाई जाएगी यमुना की धारा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विश्वनाथ मंदिर के करीब लाई जाएगी यमुना की धारा’
Etawah
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को यमुना नदी के बहाव का जायजा लिया। वह सुनवारा गांव के समीप पहुंचे और यमुना से होने वाले कटान की जानकारी की। श्री यादव ने सुनवारा गांव और प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा एवं यमुना जलधारा को मंदिर के समीप लाने के लिए सिंचाई विभाग को सिल्ट सफाई की परियोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिल्ट हटाने के लिए नदी के बाएं किनारे ड्रेजिंग कार्य कराया जाएगा। नदी के दाई ओर कटान निरोधक कार्य होगा। इनमें नदी के बहाव को मंदिर की ओर लाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर की सीढ़ियों के पास पानी उपलब्ध हो सके।
लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि परियोजना शीघ्र तैयार की जाए, जिससे उसकी स्वीकृति की कार्रवाई भी त्वरित ढंग से हो सके और कार्य भी जल्द प्रारंभ हो सके। मंत्री के निर्देशों के क्रम में मौके पर मौजूद डीएम पी गुरुप्रसाद, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके ओझा, रामगंगा कमांड के मुख्य अभियंता एलआर अगनथा, एसई सुरजीत सिंह, एक्सईएन जिया उल हसन, एसडीएम सदर शैलेंद्र भाटिया ने नाव में बैठ कर करीब दो-तीन किमी की लंबाई में यमुना नदी का तत्काल सर्वे भी किया।
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे जिले का सर्वे कर सिंचाई की जरूरत वाले नलकूपों का आंकलन कर लें, जिससे वरीयता के आधार पर नलकूपों की स्थापना होती रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नहरों में पानी चलाया जाए और पशु-पक्षियों के लिए तालाबों को पानी से भरा जाए।