{"_id":"33-127404","slug":"Etawah-127404-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों पर अमल कर रही सपा सरकार : रामसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादों पर अमल कर रही सपा सरकार : रामसेवक
Etawah
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा (इटावा)। किसान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने कहा कि सपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में न केवल विकास कार्य किये, बल्कि अपने घोषणा पत्र में किए वादों को भी पूरा कर रही है। सपा सरकार गांव, गरीब एवं आम जनता की सरकार है। वे ग्राम अहेरीपुर में अपने सम्मान समारोह तथा विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
ब्लाक प्रमुख महेवा प्रमोद यादव ने कहा कि सपा सरकार में हर तबके को लाभ एवं सुरक्षा, शिक्षा तथा स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त हो रहा है। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ला दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा पंकज दीक्षित ने सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
रिटायर्ड सूबेदार मेजर तुकमान सिंह राजावत ने भी पांच सूत्रीय मांग पत्र साैंपा। इसमें शहीदों को सम्मान देने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सर्वेश चौहान, विनोद पोरवाल, लालूपाल, संजयपाल, रवींद्र दीक्षित, प्रदीप यादव गौतम पोरवाल आदि मौजूद रहे। अहेरीपुर गांव में रामसेवक यादव का जोशीला स्वागत किया गया। गजेंद्र सिंह ने उन्हें प्रतीक चिंह भेंट किया तो गांव के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर छुन्ना दुबे, रविंद्र शुक्ला, दीपचंद्र, छोटेलाल, छदामीलाल, इकरार प्रधान, पंकज दीक्षित, लालू पाल भी उपस्थित रहे।