फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ग्यारह स्थानों पर लगी आग, लाखों का नुकसान

ग्यारह स्थानों पर लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
भरथना/ऊसराहार (इटावा)। जनपद में रविवार को अलग-अलग 11 स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। फायर ब्रिग्रेड के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगला छोटे निवासी जोर सिंह की पत्नी करीब 12 बजे खाना बना रही थी। इसी समय आग की चिंगारी घर के छप्पर पर जा गिरी। चिंगारी गिरते ही छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते आग ने गुरुप्रसाद राकेश व होमसिंह के घराें को भी चपेट मे ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मी लक्ष्मन सिंह, राधेश्याम, प्रदीप ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं ग्राम प्रधान विनोद यादव ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम तुरैया निवासी सोनेलाल के घर के छप्पर में उस समय आग लग गई जब गांव के बच्चे आग से खेल रहे थे। सोनेलाल के घर से निकली चिंगारी ने कमला देवी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनाें का लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्चा में फौजदार यादव के मकान के अचानक आग लग गई। आग लगने से उनकी पुत्री अनामिका तथा एक भैंस झुलस गई। इसके अलावा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने से दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कहीं गई है। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर मोहन में शार्ट सर्किट से लाल बहादुर के खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई।

वैदपुरा में उमेश सविता के घर में लगी आग ने अतर सिंह, जबर सिंह, शिवराम, वृजरानी के घर को भी चपेट में ले लिया। सभी की गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया। वहीं जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम धनुआ मौजा के मजरा जगनपुरा में नाथूराम मिश्रा के खेत में अचानक आग लग गई।उनकी 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। इसके अलावा चकरनगर क्षेत्र के ग्राम मानपुरा के बीहड में, इकदिल क्षेत्र के ग्राम मुसावली के बीहड़ में, मालगोदाम के पास झाड़ियों में तथा जीआईसी इंटर कालेज के पास खड़े पेड़ में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed