फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हर न्याय पंचायत में होंगे स्टेडियम : शिवपाल

हर न्याय पंचायत में होंगे स्टेडियम : शिवपाल

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। ग्राम पीसापुर में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में गैर जिलों से आए पहलवानों ने रोमांचक कुश्तियां लड़ी। शिवपाल यादव ने करीब एक घंटे तक कुश्ती का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं चला रही है। खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास चल रहे हैं। हर न्याय पंचायत में स्टेडियम बनवाए जाएंगे, जिससे युवा खेलों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्य अब धरातल पर दिखने लगे हैं। दंगल में आगरा, गोरखपुर, सादाबाद, सैफई आदि दूर दराज के क्षेत्रों से पहलवानों ने आकर बेहतरीन दांवपेंच दिखाए। कुश्ती प्रेमियों ने हर रोमांचक कुश्ती पर तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाअफजाई की। ज्यादातर कुश्तियां इनामी रही। पांच हजार रुपये की इनामी कुश्ती आगरा के सोनू और सादाबाद के हसन पहलवान के बीच हुई। हालांकि यह आकर्षक कुश्ती बराबरी पर छूटी। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह ने इस कुश्ती का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने दो मिनट का समय भी दिलवाया, मगर कोई पहलवान एक दूसरे को चित्त नहीं कर सका। दंगल में करीब 50 कुश्तियां हुईं। सैफई के रामसहाय ने रायपुर के सोनू यादव को, गोरखपुर के दयाराम ने शाहदरा के मुंशी पहलवान को, सुधीर शाहदरा ने अजीत औरैया को और संतोष सैफई ने भूपेंद्र रायपुरा को हरा कर नकद इनाम जीता।
विज्ञापन

दंगल के संयोजक ब्रजेश यादव, रामपाल यादव, अनुरुद्ध यादव, ताले सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर पाल यादव व ध्रुव यादव समेत काफी संख्या में कुश्ती प्रेमियों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed