फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रोडवेज बस और वैन में टक्कर, तीन लोग घायल

रोडवेज बस और वैन में टक्कर, तीन लोग घायल

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। बकेवर कस्बा स्थित फोरलेन पूर्वी तिराहे पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस और मारुति वैन में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन सवार बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन सवार लोग जालौन से वृंदावन जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दूसरी घटना में सेंट्रो कार व ट्रक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे फोरलेन पूर्वी तिराहे पर बकेवर की ओर से जा रही रोडवेज बस ने हाईवे क्रॉस करने के चक्कर में औरैया की ओर से आ रही मारुति वैन में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मारुति वैन सवार विजय कुमार गुप्ता (28) पुत्र हरिनारायण गुप्ता निवासी करमेर थाना आटा उरई जिला जालौन, राजेश कुमार दुबे (42) पुत्र गेंदालाल निवासी मजीत थाना रामपुरा जिला जालौन व राधा गुप्ता (6) पुत्री राजनारायण गुप्ता निवासी ईंटों थाना गौहन जिला जालौन गंभीर रुप से घायल हो गए। वैन सवार अर्चना पत्नी राजनारायण व वंदना पत्नी विजय कुमार गुप्ता बाल-बाल बच गईं। पीछे से आ रही दूसरी मारुति वैन में सवार अन्य रिश्तेदारों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। बाद में परिजनों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ने बस समेत भागने की कोशिश की, तभी उधर, से गुजर रहे सीओ भरथना राजवीर सिंह ने पीछा करके रोडवेज बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उधर, इटावा शहर में इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर सेंट्रो कार की ट्रक से भिड़ंत हो जाने से कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें सैफई रिफर कर दिया गया। गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर दतावली के पास सेंट्रो कार ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार कप्तान सिंह (55) पुत्र हजारी सिंह, सुभाष यादव (22) पुत्र कप्तान सिंह, अरुण कुमार (28) पुत्र मेहरबान सिंह निवासी भदामई बसरेहर व दीपू (22) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी भरथना गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed