{"_id":"33-116595","slug":"Etawah-116595-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधेसीघार में सत्याग्रह आंदोलन 30 वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधेसीघार में सत्याग्रह आंदोलन 30 वें दिन भी जारी
Etawah
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। लोक समिति के बैनरतले चंबल घाटी समग्र विकास की मांग को लेकर कंधेसीघार में चल रहा सत्याग्रह आंदोलन 30 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने कहा कि चंबल घाटी का आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांगें मंजूर न हुईं तो 26 जनवरी को धरना प्रदर्शन को अनशन में बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने चंबल घाटी के विकास का वादा किया था। सिंचाई विभाग को ही चेकडैम बनाने का काम करना है। इससे बीहड़ क्षेत्र का जल संकट दूर करने में राहत मिलेगी। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने अनुपस्थित चल रहे कधेंसीघार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को वहां से हटाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।
छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के संयोजक सतपाल यादव ने कहा कि कधेंसीघार समेत पूरे बीहड़ी क्षेत्र में वन माफिया हरी लकड़ी काटकर पर्यावरण को पलीता लगा रहे है। जिला प्रशासन सख्ती से इस पर रोक लगाए। जिला प्रभारी भैराें सिंह भदौरिया ने सभी कार्यकर्ताआें से 26 जनवरी को आंदोलन का दूसरा चरण शुरू होने पर क धेंसीघार में पहुंचने की अपील की। आज के धरना में आशाराम बाल्मीकि, लेखराज सिंह चौहान, छोटेलाल दोहरे, जगन्नाथ प्रजापति, संजू सविता आदि मौजूद रहीं।