फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अपहृत डेयरी संचालक का अभी तक नहीं लगा सुराग

अपहृत डेयरी संचालक का अभी तक नहीं लगा सुराग

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। सैफई के हैंवरा से अगवा किए गए डेयरी संचालक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने उसके नौकर की निशानदेही पर आसपास के गांवों में उक्त सफारी गाड़ी के आने जाने की जानकारी की। फिलहाल पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। एसएसपी ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत दो अन्य टीमें लगाई हैं। उधर, राजेश तिवारी के घर पर एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे हैंवरा के डेयरी संचालक राजेश तिवारी और उसके नौकर दीपचंद्र को हथियारधारी बदमाश उठा ले गए थे। देर रात बदमाशों ने उसके नौकर को मारपीट कर बीबापुर गांव के पास उतार दिया था। इसके बाद से पुलिस की टीमें बीबापुर गांव और आसपास उक्त गाड़ी तलाश में जुटी हैं। बलरई थानाध्यक्ष राजकुमार व बढ़पुरा थानाध्यक्ष राकेश सिंह लगातार बदमाशों की तलाश में हैं। दीपचंद्र ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश नई उम्र के लड़के प्रतीत हो रहे थे। अंधेरा होने की वजह से किसी को स्पष्ट रूप से पहचान नहीं सके। फिलहाल पुलिस अपहरण के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है कि अपहरण फिरौती के लिए किया गया है या फिर कोई रंजिश भुना रहा है। सीओ केसी गोस्वामी ने बताया मामले की जांच जारी है, पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed