फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   9.34 lakh rupees missing from Saifai depot including safe of one and a half quintal

Etawah News: सैफई डिपो से डेढ़ क्विंटल की तिजोरी समेत 9.34 लाख रुपये गायब

Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
9.34 lakh rupees missing from Saifai depot including safe of one and a half quintal
सैफई। सैफई रोडवेज डिपो की कार्यशाला में कैश रूम डेढ़ क्विंटल वजन की तिजोरी के साथ 9.34 लाख रुपये नगद गायब होने से पुलिस और रोडवेज अधिकारियों में खलबली मच गई। एसएसपी और रोडवेज के आरएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। डिपो प्रभारी ने कैशियर, गनमैन और गार्ड के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन








उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सैफई डिपो से इटावा-मैनपुरी, आगरा, लखनऊ एवं दिल्ली के लिए बसें संचालित होती हैं। दिवाली पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से बसों से होने वाली आय डिपो के कैश रूम में जमा की जा रही है। केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप ने बताया कि रविवार को कैशियर फरमान सिंह कैश रूम बंद कर चले गए थे। डिपो में एक गनमैन विनोद कुमार निवासी गांव मानिकपुर और गार्ड अवनीश रात में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि रात में दोनों की आंख लग गई। सुबह विनोद की आंख खुली तो वह कमरा नंबर नौ कैश रूम की तरफ गया। वहां कमरे में ताला न देखकर वह परेशान हो गया। अंदर जाकर देखा तो करीब डेढ़ क्विंटल की तिजोरी और उसमें रखे नौ लाख 34 हजार 255 रुपये गायब थे। विनोद ने ओम सिक्योरिटी सर्विस के सुपरवाइजर धीरज सिंह को सूचना दी। सुपरवाइजर की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। उधर, सूचना पर विभाग से कानपुर के जीएम एसपी सिंह, आरएम पीके पांडेय ने भी स्थानीय अधिकारियों के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप अग्निहोत्री ने कैशियर, गनमैन और गार्ड के खिलाफ अमानत में खयानत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच-पड़ताल करने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप की तहरीर पर डिपो कर करने वाले संदिग्ध कर्मियों के खिलाफ गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा।


------------------

कैश रूम में पड़े ताले ही मिले गायब:::::
डिपो में बने कैश रूम के मुख्य दरवाजे पर एक ताला लगा होने के साथ ही अंदर बने जाल में भी दो ताले लगाए जाते थे। गार्ड विनोद के अनुसार, सुबह उसके पहुंचने पर तीनों ताले ही गायब थे। ऐसे में माना जा रहा है कि स्टाफ के व्यक्ति की तरफ से तिजोरी को गायब कराया गया है।


-----------


चार सितंबर से खराब थी डीबीआर, आसपास के कैमरे तलाश रही पुलिस:::::
कैश की तिजोरी गायब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कार्यशाला परिसर में लगे दोनों कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक कराने के लिए डिपो के अधिकारियों से कहा तो उन्होंने डीबीआर खराब होने की बात कही। केंद्र प्रभारी ने बताया कि डिपो में बने पेट्रोल पंप के पास दो कैमरे लगे हैं। इनसे कैश रूम की ओर आने वाला रास्ता भी दिखता है। चार सितंबर को डीबीआर गड़बड़ हो गई थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed