फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जिले के 20 में से 11 सहकारी संघों पर भाजपा ने किया कब्जा

जिले के 20 में से 11 सहकारी संघों पर भाजपा ने किया कब्जा

Mon, 19 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के 20 में से 11 सहकारी संघों पर भाजपा ने किया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। सहकारी संघ के चुनाव में भाजपा ने आधे से अधिक संघों पर कब्जा किया है। कई जगहों पर पुराने सपाइयों को मिलाकर जीत कर्ज की है। निबाड़ीकला संघ पर चुनाव को लेकर प्रशासन पर गुमराह करने का भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है।
सहकारिता चुनाव के बाद भाजपा ने सहकारी संघ का चुनाव भी रणनीति के तहत लड़ा। यह बात अलग है कि कई समिति व संघों के चुनाव में भाजपा ने सपाइयों को ही तोड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे व कोआपरेटिव चुनाव के लिए जिला के प्रभारी बनाए गए रामकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 20 सहकारी संघों पर चुनाव हुए थे। जिसमें से बकेवर, लखना, महेवा, लाखी, उरेंग, जयमलपुर, भरथना, साम्हों, इकदिल, ऊसराहार, बरालोकपुर पर भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाया। इकदिल को छोड़कर बाकी दस संघों पर निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने गए। तीन संघों जगसोरा, बसरेहर, ताखा पर डेलीगेट नही थे। कुल 22 संघो में से 20 पर चुनाव हुआ। चंदपुरा व राहिन में सदस्य कम थे । इस कारण चुनाव नही हो सका। भाजपा की इस जीत में पूर्व विधायक अशोक दुबे, उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी, मनीष यादव पतरे, विकास भदौरिया, देवेंद्र तिवारी, मानू तिवारी एवं उमेश तिवारी का भी सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-20 संघों में से 11 पर किया कब्जा
-तीन संघों से किसी के डेलीगेट नहीं पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed