फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   81 infected, 127 healthy

81 संक्रमित, 127 स्वस्थ

Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
81 infected, 127 healthy
इटावा। जिले मे ंबृहस्पतिवार को दो चिकित्सकों, 41 महिलाओं, 11 बच्चों समेत 81 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि नौ को भर्ती कराया गया। इस दौरान 127 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1707 हो गई है। सक्रिय केसों की संख्या 808 है। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 897 हो चुकी है, जबकि दो संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में आठ, दिलीप नगर मड़ैया महेवा में सात, कैलामऊ बसरेहर, पचौली बसरेहर में चार-चार, लछवाई, गढ़िया चकरनगर में तीन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार, यशोदानगर, जिला अस्पताल कैंपस, सती मोहल्ला, लॉयन सफारी, अर्जुन नगर, रीतौर, अहेरीपुर महेवा, स्टेट बैंक जसवंतनगर में दो-दो और नगला मके, सरसईनावर, रौरा, सीएचसी महेवा, ब्रह्मनगर, नवादा विहार
कांशीराम कालोनी, बेगमपुर, हरनाथपुर, यदुवंश नगर नई मंडी, केनरा बैंक, फ्रेंड्स कालोनी, शेखपुर पचार, भरथना, लरखौर, इमरजेंसी पैरा मेडिकल सैफई में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। शेष दूसरे जनपदों के हैं।
बताया कि 26 जनवरी को 77 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 107 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। बताया कि बुधवार को संतोषपुर घाट बसरेहर में 11, चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई और सैफई क्षेत्र में छह-छह, हरि तिराहा चकरनगर
पैरामेडिकल सैफई में चार-चार, लॉयन सफारी, चौबिया बसरेहर, लछवाई में दो-दो, पाली चकरनगर, कुंदौल चकरनगर, बकेवर, लेवर ठेकेदार, सराय जलाल, फर्रुखाबाद रोड, जरहौली, मोहब्बतपुर, सराय दयानत
सिंधी कालोनी भरथना, 28 पीएसी बटालियन, चकरनगर रोड उदी मोड़, मलपुरा बसरेहर, मोती मंदिर भरथना, अर्जुन नगर पक्का बाग, गुलाबपुरा बकेवर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले, जबकि शेष अन्य जनपदों के हैं।
74 फीसदी किशोर लगवा चुके कोरोना टीका
इटावा। जिले में तीन जनवरी से 15 से 17 साल के किशोरों के शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान ने गति पकड़ ली है।
25 जनवरी तक 73.94 प्रतिशत किशोर कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगवा चुके, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
अब तक 9141 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है, जो 62.26 प्रतिशत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव ने बताया कि जिले में 1.10.942 किशोरों को टीका लगवाने का लक्ष्य है।
अब तक 82,029 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। जल्द से जल्द शेष लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। दूसरी ओर 18 साल से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन कार्य भी एक साल से जारी है, जो 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था।

अभियान के तहत 12,34,448 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जो 104.95 प्रतिशत है। बताया कि जिले मेें 11,77,453 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जो इससे कहीं अधिक यानी 12,34,448 लोग पहली डोज का टीका लगवा चुके हैं।
81,1092 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं, जो 68.10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed