फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   80 corona infected, including doctor couple and 32 captives in etawah

इटावाः डॉक्टर दंपति व 32 बंदी समेत 80 कोरोना संक्रमित और मिले

Thu, 27 Aug 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
80 corona infected, including doctor couple and 32 captives in etawah
इटावा। जिला अस्पताल के पूर्व चेस्ट फिजिशियन, उनकी पत्नी समेत तथा जिला जेल के 32 बंदी समेत 80 और कोरोना संक्रमित बृहस्पतिवार को मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1869 तथा 27 दिन में 1167 हो गई है। इसी बीच 50 संक्रमित भी ठीक हुए। अब तक 1213 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहली बार 600 को पार कर 620 पर जा पहुंचा है। वहीं अब तक 36 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कालोनी में एक न्यू कालोनी चौगुर्जी में जिला अस्पताल के 67 साल के पूर्व चेस्ट फिजिशियन और उनकी 62 साल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। अन्य संक्रमितों में पुलिस लाइन के तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। तीन सैफई क्षेत्र के संक्रमित हैं। पिछले सप्ताह भर से जिला जेल में संक्रमित मिल रहे बंदियों का मिलना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

32 बंदियों के संक्रमित मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 184 ही गई है। 20 अगस्त को 77 बंदियों के मिलने के बाद से यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार के अनुसार एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मंदिर महेवा क्षेत्र में 3 तथा लाखी गांव में 2 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य संक्रमितों में फ्रेंड्स कालोनी व लुधपुरा जसवंतनगर में 2-2 इंद्रानगर, कटरा शमशेर खां, बेरुन कटरा, शांति कालोनी, लालपुरा मढ़ैया शिव नारायण, भरथना चौराहा, कटरा साहब खां, राधकुंज कालोनी 28 पीएसी बटालियन के पास, श्यामनगर, सरस्वती विहार कालोनी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कामेत नगला गौर, लखना, नरहौली, समथर- ताखा में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed