फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   77 bigha crop submerged due to minor overflow

माइनर ओवरफ्लो होने से 77 बीघा फसल डूबी

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
77 bigha crop submerged due to minor overflow
इटावा। बसरेहर क्षेत्र के रजपुरा तोताराम तक जाने वाली लोहिया माइनर में पानी ओवर फ्लो होने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं और आलू की फसल में पानी भर गया है।
विज्ञापन

फसलों में पानी भरने से उनके खराब होने की भी आशंका पैदा हो गई है। फसलों में पानी भरने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने बाद में जाकर माइनर का शटर बंद कर पानी को कम किया।
विज्ञापन

लोहिया माइनर में कई दिनों से ज्यादा पानी आने से ओवरफ्लो हो गई, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल में पानी भर गया। जिससे फसलों के खराब होने की आशंका पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पानी कम न होने से परेशान किसानों ने खुद जाकर माइनर में लगे शटर को बंद किया।
इस बाबत किसान रणवीर सिंह ने बताया कि पानी के ओवरफ्लो होने से आलू और गेहूं की सात बीघा फसल में पानी भर गया।
इसके अलावा राजबीर सिंह की छह बीघा, विनोद यादव की पांच बीघा, अरविंद कुमार की 12 बीघा, दीपू शर्मा की नौ बीघा, पप्पू की 15 बीघा, अशोक कुमार की तीन, बीघा प्रेम सिंह की 10 बीघा, टिंकू की सात बीघा, रजनीश की तीन बीघा फसल में पानी भरा हुआ है।

किसानों ने बताया कि माइनर में आगे पानी निकलने के लिए रास्ता नहीं है। इस कारण से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों में भरे पानी को निकालने की व्यवस्था कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि पानी नहीं निकला, तो फसलें सड़ सकती हैं, जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed