फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   73 complaints came in complete solution, disposal of one

Etawah News: संपूर्ण समाधान में आईं 73 शिकायतें, एक का निस्तारण

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
73 complaints came in complete solution, disposal of one
इटावा। निकाय चुनाव के करीब डेढ़ महीना बाद सदर तहसील में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें आईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजकर निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव चितभवन निवासी राजेंद्र सिंह ने चकरोड़ पर कब्जा होने से खेतों में आने जाने में होने वाली परेशानी, विकास कॉलोनी भाग तीन निवासिनी पुष्पा सिंह ने घर के सामने गली का खरंजा बैठ जाने व गंदा पानी एवं कीचड़ होने की शिकायत की।
विज्ञापन

गांव चौबिया से आए सत्यवीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लाट का बैनामा कराने के नाम पर 3.54 लाख रुपये की केसीसी करा ली थी। लेकिन एक साल से ज्यादा हो गए अब वह न प्लाट का बैैनामा कर रहा है और न रुपये लौटा रहा है। शिकायत पर एएसपी ग्रामीण ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरपुर से आए अवनीश कुमार ने बताया कि उसके खेत पर एक पारिवारिक व्यक्ति ने बंटवारा के बावजूद कब्जा कर लिया है। 62 डेसीमल खेत में आधे से अधिक करीब 44 डेसीमल में मकान बनवा लिया है। थाना में भी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है।
गांव पत्तापुरा निवासी विशाल यादव ने बताया कि वह चकरोड नहीं खुलने से परेशान हैं। करीब 500 मीटर लंबे और करीब 20 फीट चौड़े चकरोड न खुलने से खेत में जाना मुश्किल हो रहा है। दूसरे के खेत बुआई व फसल होने की वजह से परेशानी होती है। ट्रैक्टर तक नहीं ले जा सकते। तहसीलदार ने चकरोड खुलवाने का आश्वासन दिया है।
कुर्मी समाज के नीरज ने पुरबिया टोला में एक इंटर कॉलेज की खेल की जमीन को बेचने से बचाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि 1957 में भूमि को 19 पैसे प्रति साल के हिसाब से पट्टे पर मिली है। तहसीलदार ने विपक्षी लोगों को सोमवार को बुलाने का आश्वासन दिया है। साथ में मुकेश कुमार व अजय भी थे। आरोप प्रबंधक पर लगाया है।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीएमओ डॉ. गीताराम, अतुल कांत शुक्ला, सीओ सिटी अमित कुमार, तहसीलदार राजकुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed