फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जिला अस्पताल पुरुष को मिली बड़ी उपलब्धि

जिला अस्पताल पुरुष को मिली बड़ी उपलब्धि

Fri, 27 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल पुरुष को मिली बड़ी उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ई-हॉस्पीटल बनने की ओर अग्रसर जिला अस्पताल प्रदेश का ऐसा पहला पुरुष अस्पताल है जिसे भारत सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी एश्योेरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट (एनक्यूएस सर्टिफिकेट) मिला है। अभी तक एनक्यूएस प्रमाण पत्र प्रदेश के दो महिला अस्तपालों को ही मिल सका है। इनमें लखनऊ का अवंतीबाई महिला अस्पताल और दूसरा गाजियाबाद का महिला जिला अस्पताल शामिल है। भारत सरकार तीन साल तक जिला पुरुष अस्पताल में प्रति बेड मरीजों के लिए दस हजार रुपये देगी।

जिला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉ एके पालीवाल ने बताया कि गत 18 से 20 जुलाई तक भारत सरकार की एनक्यूएस टीम ने जिला अस्पताल आकर 11 विभागों का सर्वे किया था। एनक्यूएस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 70 प्रतिशत अंक की जरूरत थी। जिला अस्पताल टीम के विश्वास और भरोसे पर इस कदर खरा उतरा कि टीम ने 12 प्रतिशत अंक ज्यादा देकर कुल 82 प्रतिशत अंक दिए जो निर्धारित मानक से कहीं अधिक है। इसी के आधार पर भारत सरकार के मिशन निदेशक ने उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक को एनक्यूएस प्रमाणपत्र सौंपा। जिसे अब जिला अस्पताल को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष में 230 बेड हैं। भारत सरकार से अब तीन साल तक प्रति बेड दस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। प्रति बेड क्या-क्या सुविधाएं मरीज को दी जाएंगी इस बारे में दिशा-निर्देश मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष को कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2015-16 में द्वितीय पुरस्कार जीतने पर 20 लाख रुपये एवं 2016-17 में कायाकल्प योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपए मिल चुके हैं। नई इमरजेंसी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


- प्रति बेड दस हजार रुपये होंगे खर्च
- जिला अस्पताल पुरुष को मिला एनक्यूएस प्रमाण पत्र
- भारत सरकार तीन साल तक देगी प्रति बेड दस हजार रु पये



















































































































फोटो नंबर 14- जिला अस्पताल को एनक्यूएस प्रमाण पत्र मिलनेे पर सीएमएस डॉ. एके पालीवाल को बधाई देते अस्पताल के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed