फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   60 households in the dark for eight days; daily activities also affected.

Etawah News: आठ दिन से अंधेरे में 60 घर, कामकाज भी प्रभावित

Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
60 households in the dark for eight days; daily activities also affected.
उदी / इकदिल। बढ़पुरा के पछायगांव क्षेत्र के बेला गांव में आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब 60 परिवार परेशान हैं। दो दिन पहले बिजली बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया था। वह एक घंटे भी नहीं चला और खराब हो गया। इसके बाद से गांव में बिजली गुल है।
विज्ञापन



ग्रामीण संजय ठाकुर ने बताया कि बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने और पानी की व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। पछायगांव के जेई राजकुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब निकला। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो पाया। गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

............................
तीन दिन से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण बेहाल
इकदिल। इकदिल। बिजली उपकेंद्र इकदिल के अंतर्गत आने वाले गांव बिरारी में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी और अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। रात में घरों में अंधेरा रहने से ग्रामीण मोमबत्ती के सहारे रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी थी। तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे बिजली संकट बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बिजली उपकेंद्र इकदिल के जेई अश्वनी पांडेय ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट भेजा गया है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर आने के बाद आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed