फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   55 police personnel, including two Circle Officers and 17 Sub-Inspectors, have been transferred.

Etawah News: दो सीओ, 17 उपनिरीक्षक समेत 55 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
55 police personnel, including two Circle Officers and 17 Sub-Inspectors, have been transferred.
इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ा फेरबदल करते हुए दो सीओ, 17 उपनिरीक्षकों और 38 कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। सीओ सिटी अभय नारायण राय को चकरनगर और चकरनगर सीओ अवनीश कुमार सिंह को सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भरथना चौकी प्रभारी हाकिम सिंह को वैदपुरा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह का कन्नौज स्थानांतरण हो गया है। एसआई प्रशांत गौतम को पुलिस लाइन से सर्विलांस, एसआई कुलदीप सिंह तोमर पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नया शहर, एसआई राजेंद्र सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आईटीआई की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसआई शिवशंकर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी विडंवाकला थाना सहसों भेजा गया है। एसआई मोहम्मद हासिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल, एसआई राजीव कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पीजीआई बनाया गया है। एसआई राजीव को पुलिस लाइन से यातायात, एसआई बृजेश कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भरतिया थाना ऊसराहार भेजा गया है। एसआई प्रदीप कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राजा का बाग, एसआई रज्जन लाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पक्का बाग बनाया है। इसके अलावा एसआई अरविंद कुमार पुलिस लाइन से थाना बकेवर, एसआई राकेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सैफई हवाई पट्टी, एसआई विवेक कुमार सिंह को पुलिस लाइन चौकी प्रभारी पूठन बनाया है। एसआई हेमंत कुमार चौकी प्रभारी सैफई आयुर्विज्ञान विवि से चौकी प्रभारी मंडी जसवंतनगर, एसआई नियाज हैदर को थाना इकदिल से पुलिस लाइन, एसआई संजय सिंह को चौकी प्रभारी राजा का बाग से पुलिस लाइन भेजा है। एसआई मनीष कुमार को थाना जसवंतनगर से थाना ऊसराहार स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed