फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   55 connections cut , 31 million recovered

55 कनेक्शन काटे, 31 लाख वसूले

Wed, 23 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
55 connections cut , 31 million recovered
ताखा में विद्युत विभाग की टीम ने मारा छापा।  55 कनेक्शन काट कर 31 लाख  रुपये की वसूली की।  वहीं टीम के छापों से कटिया चोरो में हड़कंप मच गया।  ताखा  क्षेत्र में 24 घंटे बिजली का लाभ लेने वाले बिल जमा करने में काफी पीछे है।  अब ताखा  में एसडीओ की तैनाती कर दी गई हैं।
विज्ञापन



  उन्होंने जनपद में वसूली अभियान में पिछड़ा ताखा में वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया।  मंगलवार को एसडीओ ताखा राजीव कुमार, अवर अभियंता  गिरजा शंकर वर्मा ने टीम के साथ बदकनशाहपुर, टिपटिया, नगला गंगे, भगवानपुरा,  ऊसराहार, नगला झाबर, भरतपुर में जगह जगह छापा मारा। 
विज्ञापन



घरेलू कनेक्शन के साथ नलकूप व  आटा चक्की के कनेक्शन चैक किए गए।  जिनके बिल जमा नहीं थे उनके कनेक्शन काट दिए गए।   तमाम लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर अपना कनेक्शन कटने से बचा लिया।  एसडीओ  राजीव कुमार ने बताया दिसंबर माह में उन्होंने चेकिंग के दौरान 31 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जब कि 55 उपभोक्ताओं के बिल न जमा करने पर कनेक्शन काट दिए गए हैं  । उन्होंने बताया ताखा में पहली बार लक्ष्य के अनुसार बकाया राशि वसूली गई है।  मंगलवार  को जब एसडीओ बदकन शाहपुर और टिपटिया में चैकिंग करने पहुंचे तो तमाम उपभोक्ता घरों  से गायब हो गए।



 उन्होंने आटा चक्की पर छापा मारा तो बिल जमा न करने पर तुरंत कनेक्शन  काट दिए गए।  इस दौरान तमाम उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिल आने की शिकायत की।  उन्होंने  सभी को मीटर लगवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed