फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सरकारी तंत्र को दलाली के चंगुल से मुक्त करने का हुआ प्रयास चार समाचार

सरकारी तंत्र को दलाली के चंगुल से मुक्त करने का हुआ प्रयास चार समाचार

Sun, 03 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सरकारी तंत्र को दलाली के चंगुल से मुक्त करने का हुआ प्रयास चार समाचार
इटावा। भरथना ब्लॉक कार्यालय परिसर में रविवार को भाजपा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री करन सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें सरकारी तंत्र को दलाली के चंगुल से मुक्त करना चाहती हैं। दोनों ही सरकारों के सफल प्रयासों के चलते आज देश में काफी हद तक सफलता भी मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी 26 फरवरी से पार्टी पूरे देश में दलाली व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए कमल ज्योति अभियान के तहत घरों के दरवाजों पर पांच-पांच दीपक जलाए जाएंगे। यह काम संदेश देने के लिए किया जाएगा। उन्होंने समस्त सेक्टर प्रभारियों को आगामी 8, 9 व 10 फरवरी को जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक करने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भरथना देहात पुष्पेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह चौहान, राजेश तिवारी, लोकेंद्र सिंह, मनीष जादौन, उपदेश शाक्य, ओम तिवारी, अरविंद दुबे, विनीत तिवारी, चंद्रशेखर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed