फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   51 couples make life partner in chief minister's scheme

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 51 जोड़े बने जीवनसाथी

Wed, 07 Feb 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 07 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
51 couples make life partner in chief minister's scheme
सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मंगलवार को नुमाइश पंडाल  में  51 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल हुए। जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, निर्धन, परिवारों की पुत्रियों की शादी कराने का लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है। ऐसी कन्याओं की शादी कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है।

विज्ञापन



समारोह में प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कहा कि प्रत्येक जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में दो करोड़ परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हैं। लोग कर्ज लेकर अपनी पुत्रियों की शादी करते हैं। ऐसे लोगों के लिए सामूहिक विवाह योजना बहुत ही अच्छी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक शादियों के आयोजन ब्लाक स्तर पर कराए जाएंगे। इस पुण्य  कार्य में जनता, समाजसेवी, उद्योगपति भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



विधायक सदर सरिता भदौरिया ने सुनवर्षा निवासी सरिता पत्नी ललित कुमार का कन्यादान किया। विधायक भरथना सावित्री कठेरिया में सभी वर-वधुओ को आशीर्वाद दिया। इससे पहले कन्याओं ने अपने अपने वर को मालाएं पहनाई, मुस्लिम कन्याओं का मौलवियों ने  मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया। हिंदू कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्मों की अदायगी के साथ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि कन्या को अनुदान के रूप में 20 हजार रुपये खाते के माध्यम से प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ 5 हजार रुपये का सामान दिया जाता है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन ने प्रत्येक जोड़े को एक गैस सिलेंडर ,चूल्हा मय पेपर सहित, एक अलमारी,बेड,गद्दा,चादर,तकिया के साथ आवश्यकतानुसार  अन्य सामान गिफ्ट के रूप में प्रदान किया ।  इन 51 जोड़ो में से 37 जोड़ो के पास अपना शौचालय न होने के कारण उनको शौचालय स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा शिव महेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहल शर्मा, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण,मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव,,अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन, सहित सभी उप जिलाधिकारी  आदि उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed