{"_id":"6217c830b20d4f37561c82ca","slug":"50-buses-will-run-for-kanwariyas-etawah-news-knp682398927","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों के लिए चलेंगी 50 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों के लिए चलेंगी 50 बसें
विज्ञापन
इटावा। महाशिवरात्रि पर इटावा और आसपास के कांवरिया फर्रुखाबाद जिले के श्रंगीरामपुर में गंगाजल लेने जाते हैं। इन कांवड़ियों के लिए रोडवेज ने 50 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। ये बसें 26 फरवरी से इटावा डिपो से रवाना होंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया एक मार्च को महाशिवरात्रि है। श्रंगीरामपुर के रजीपुर मेला जाने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए इटावा रीजन ने पूरी तैयारी कर ली है।
रीजन के इटावा डिपो से 26, औरैया, शिकोहाबाद, बेवर और मैनपुरी डिपो से 6-6 बसें भेजी जाएंगी। अग्रवाल ने बताया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों को शत प्रतिशत ऑन रोड रखें।
विज्ञापन
जिससे किसी भी कांवरियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक औरैया व शिकोहाबाद डिपो से और बसें इटावा डिपो मंगवाएंगे।