फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   47 infected including 3 doctors, 18 detainees found in etawah

इटावाः 3 डॉक्टरों, 18 बंदियों समेत मिले 47 संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
47 infected including 3 doctors, 18 detainees found in etawah
इटावा। लगातार छठवें दिन 50 से लेकर 100 से अधिक मिल रहे कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में शनिवार को कमी देखने को मिली। शनिवार को 47 संक्रमित मिलने से अब इनकी संख्या बढ़कर 1996 हो गई है। इन संक्रमितों में सैफई विश्वविद्यालय के दो समेत 3 डॉक्टर शामिल हैं।18 जेल के बंदी भी शामिल हैं। जेल में अब संक्रमित बंदियों की संख्या बढ़कर 246 हो गई है।
विज्ञापन

29 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर1294 हो गया है। शनिवार को मिले संक्रमितों में 22 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कटरा शमशेर खां में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। परिवार का एक सदस्य जो आबकारी विभाग में काम करता है एक दिन पहले ही संक्रमित मिला था। सभी को होम क्वारन्टीन कर दिया गया है।अन्य संक्रमितों में चूना चक्की चौगुर्जी के 5 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें 65 साल का वृद्ध और उसकी पत्नी तथा दूसरे परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं। इनमें 65 साल के सेवानिवृत्त डाक विभाग कर्मी, उनकी 35 साल की बेटी व 80 साल का वृद्ध शामिल है। शहर में पंजाबी कालोनी में संक्रमित मिला 26 साल का युवक एक बड़े कारोबारी का पुत्र है। जो एक दिन पूर्व संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में संक्रमित मिले लोगों में कन्हैया नगर सुंदरपुर की 57 साल की महिला, गांधी नगर की 62 साल की महिला, राजपूत कालोनी का 18 साल का युवक, खटखटा बाबा कालोनी का 58 साल का युवक, रामलीला रोड की 55 साल की महिला, लालपुरा बक 45 साल का व्यक्ति, गलीं नंबर एक मे 31 साल का युवक शामिल है।

इनके अलावा सुल्तानपुर कला की 52 साल की महिला, मोतीगंज भरथना की 47 साल की महिला, ग्राम कुरट जा 36 साल का युवक, सैफई का 70 साल का युवक, नगला राम सुंदर का 59 साल का व्यक्ति,कटरा पुख्ता जसवंतनगर का 45 साल का व्यक्ति, बलरई जसवंतनगर का 41 साल का व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed