{"_id":"59860af04f1c1ba5368b4716","slug":"41501956848-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर टड़वा काछियान के निकट वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना नेशनल हाईवे पर परसूपुरा के निकट हुई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।
शनिवार दोपहर कीरत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, पिंकू पुत्र लज्जाराम निवासी कुंदनपुर बाइक से अपने घर जा रहे थे। लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर टड़वा काछियान के निकट वैन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में 40 वर्षीय पिंकू ने दम तोड़ दिया। उसके साथी ने बताया कि वह हेलमेट लगाए था।
उधर लक्ष्मीकांत पुत्र रामविशाल निवासी मेला जिला बांदा दिल्ली से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में परसूपुरा के निकट झपकी आने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
- बाइक सवारों को वैन ने मारी टक्कर