{"_id":"62950ea83ab0cf56ea476f2c","slug":"40-percent-farmers-did-not-get-kyc-done-today-is-the-last-day-etawah-news-knp6997501144","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 प्रतिशत किसानों ने नहीं कराई केवाईसी, अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 प्रतिशत किसानों ने नहीं कराई केवाईसी, अंतिम दिन आज
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए सभी लाभार्थियों के लिए 31 मई तक ईकेवाईसी कराना जरूरी है। जिले में सोमवार तक 60 प्रतिशत किसानों ने ही केवाईसी कराई है। बचे 40 प्रतिशत किसानों ने मंगलवार शाम तक ईकेवाईसी नहीं कराया तो उनकी किस्त रुक जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया जिले में दो लाख 44 हजार 382 किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। अभी तक एक लाख 46 हजार 584 किसानों की ही ई-केवाईसी कराई है। ई-केवाईसी कराने का मंगलवार अंतिम दिन है। जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनकी 11 वीं किस्त रुक जाएगी। आगे ईकेवाईसी होगी या कोई नया नियम आएगा, ये शासन के अगले आदेश से तय होगा। कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी तक 10 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं। 11वीं किस्त 31 मई को किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
तहसीलवार ईकेवाईसी की स्थिति
तहसील पंजीकृत किसान ईकेवाईसी
भरथना 59326 37593
चकरनगर 29942 18770
इटावा 72931 41179
जसवंतनगर 37212 22131
सैफई 18128 10795
ताखा 26843 16116