{"_id":"60bd05a58ebc3ef439525519","slug":"34-people-involved-in-the-procession-of-district-badar-sp-leader-arrested-etawha-news-knp632523598","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर सपा नेता के जुलूस में शामिल 34 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर सपा नेता के जुलूस में शामिल 34 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
सिटी...........आसपास.......इटावा, जालौन व औरैया छोड़कर.....
फोटो............
हेड.........
धर्मेंद्र के जुलूस में शामिल 34 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सबहेड........
ऑडी कार समेत 23 गाड़ियां जब्त, कई जिलों के हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जेल से छूटे औरैया के जिला बदर सपा नेता के जुलूस में शामिल 34 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ऑडी समेत 23 वाहन भी जब्त कर लिए हैं। लापरवाही बरतने के आरोप में जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है।
धर्मेंद्र यादव औरैया से सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष है। उसने भाग्यनगर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर छह महीने के लिए धर्मेंद्र को जिला बदर कर दिया था। इसके बाद भी वह औरैया में रह रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया था।
हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर शुक्रवार देर शाम धर्मेंद्र इटावा जेल से रिहा हो गया। शुक्रवार रात वह इटावा में भरथना चौराहा के पास रहने वाले परिचित के घर में रुक गया था। शनिवार को धर्मेंद्र समर्थकों के साथ हाईवे पर पहुंचा और रिहाई की खुशी में सैकड़ों समर्थकों व 100 से ज्यादा गाड़ियों के साथ जुलूस निकाला। औरैया की ओर जाते जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे पुलिस को जानकारी हुई। सिविल लाइन पुलिस ने धर्मेंद्र यादव और उसके 200 समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सभी आरोपियों पर सेवन सीएलए भी लगाया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश देकर जुलूस में शामिल औरैया, इटावा, जालौन, आगरा समेत कई जिलों के 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जुलूस में शामिल ऑडी समेत 23 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। अन्य आरोपियों और वाहनों की सीसीटीवी फुटेज व फोटोग्राफ्स से पहचान की जा रही है।
-
10 टीमें गठित की गई, धर्मेंद्र के घर में दबिश पड़ी
इटावा। जेल से रिहा होने के बाद धर्मेंद्र यादव के निकाले गए जुलूस का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शासन तक पहुंच गया। इसके बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने के बाद गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बना दीं। इन टीमों ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से जुलूस में शामिल लोगों व वाहनों की पहचान की। इसके बाद औरैया, इटावा, आगरा और जालौन समेत कई जिलों में देकर गिरफ्तारी 34 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इटावा और औरैया पुलिस ने धर्मेंद्र के घर व संभावित स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। पुलिस टीमें लगातार धर्मेंद्र व समर्थकों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं।
एसएसपी ने एसपी औरैया से बात की
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को एसपी औरैया से बात कर पूरा मामला बताया। साथ ही धर्मेंद्र व जुलूस में शामिल उसके समर्थकों की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। एसएसपी ने एसपी से धर्मेंद्र की कोर्ट से जमानत खारिज कराने के लिए पैरवी कराने के लिए भी कहा है।
एलआईयू को भी नहीं लगी भनक
जेल से रिहा होने के बाद धर्मेंद्र यादव के समर्थकों ने जश्न मनाया। कोविड गाइड लाइन की धज्ज्यिां उड़ाते हुए इटावा हाईवे से औरैया तक जुलूस निकाला। इसकी भनक न एलआईयू को नहीं लग पाई। औरैया पुलिस को भी मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पता चला। पुलिस व एआईयू की लापरवाही की जांच एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को सौंपी गई है।
फौज में हैं धर्मेंद्र के दो भाई
धर्मेंद्र के दो भाई फौज में हैं। इस समय दोनों अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात हैं। एसएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को परिजनों से इसकी जानकारी हुई है।