फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 youths got jobs in the employment fair

Etawah News: रोजगार मेले में 30 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
30 youths got jobs in the employment fair
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) के तत्वावधान में मंगलवार को इकदिल स्थित चौधरी हुकूम सिंह देव कुँवर महाविद्यालय में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने 30 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन कर उन्हें रोजगार की सौगात दी। मेले का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य सपना की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

मेले में योमा बिजनेस सोल्यूशंस और प्रमोकाश आउटसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने शिरकत की। कैंपस ड्राइव के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 76 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार दिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता के आधार पर परीक्षण कर 30 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया।
विज्ञापन

मॉडल करियर सेंटर के यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऐसे मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed