फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 buses run for kawariya

इटावा: सुगम होगी कांवड़ियों की डगर, 30 बसों से करेंगे सफर

Thu, 16 Feb 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 16 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
30 buses run for kawariya
इटावा। महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त करीब 100 किलोमीटर दूर शृंगीरामपुर (फर्रुखाबाद) गंगाजल भरने जाते हैं। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज ने 30 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। बुधवार शाम बस स्टेशन पर बम-बम भोले की गूंज रही।
विज्ञापन

जिला व आसपास के अलावा मध्य प्रदेश के कई जनपदों के शिवभक्त बड़ी संख्या में शृंगीरामपुर कांवर भरने जाते हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने फर्रुखाबाद मार्ग पर चलने वाली सभी 10 अनुबंधित बसों के अलावा निगम की 20 अन्य बसों को लगाया है। कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखने की बात निगम के अधिकारियों ने कही है। ्र
विज्ञापन

एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05688-255494 है। चार शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 फरवरी तक यह सुविधा रहेगी। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बस तत्काल चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें आगरा, कानपुर और दिल्ली मार्ग की पांच बसों के अलावा बेवर व फर्रुखाबाद मार्ग पर चलने वाली निगम की बसें शामिल है। आगरा, कानपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हों, इसका ध्यान रखकर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

स्टेशन अधीक्षक श्याम दुबे ने बताया कि बुधवार से राउंड द क्लॉक कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। कोई परेशानी हो तो कांवड़िये कंट्रोल रूम पर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed