फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3 lakh 5867 copies will be tested in ten days

दस दिन में जांची जाएंगी 3 लाख 5 हजार 867 कापियां

Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
3 lakh 5867 copies will be tested in ten days
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से शहर के चार विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर होगा। अभी तक चार केंद्रों पर कुल 144426 उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। मूल्यांकन के लिए 1528 परीक्षक एवं 162 प्रधान परीक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के लिए राजकीय इंटर कालेज इटावा एवं एचएमएस इस्लामियां इंटर कालेज इटावा को जबकि इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा एवं सनातन धर्म इंटर कालेज इटावा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर अभी तक लगभग 52 फीसदी उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त हो चुकी हैं। इन परीक्षा पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी में रखा गया है। इसके लिए हर केंद्र पर कोठार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षक एवं प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड के इलाहाबाद कार्यालय से लगाई गई है। सोमवार को अधिकांश परीक्षक अपने अपने आवंटित केंद्र पर योगदान आख्या प्रस्तुत करेंगे। राजकीय इंटर कालेज में आवंटित 91078 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 36100, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 43114 के सापेक्ष 28905, सनातन धर्म इंटर कालेज में 67078 के सापेक्ष 46617 एवं एचएमएस इस्लामियां इंटर कालेज मे 104597 के सापेक्ष 49819 उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त हो चुकी हैं। यह मूल्यांकन कार्य 26 मार्च तक चलेगा। जिले में कुल मिलाकर 305867 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दस दिनों की अवधि में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed