फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3.19 lac voters will choose 127 sabhasad

Etawah News: 3.19 लाख मतदाता चुनेंगे छह अध्यक्ष और 127 सभासद

Wed, 23 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
3.19 lac voters will choose 127 sabhasad
इटावा। इस बार नगर निकाय चुनाव में 3.19 लाख मतदाता छह अध्यक्षों और 127 सभासदों के भाग्यविधाता बनेंगे। दावे, आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी उपचुनाव के बाद दिसंबर में ही निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी हो सकती है। इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। एक से सात नवंबर तक अंतरिम सूची जारी करके दावे और आपत्तियां मांगी गईं थीं। तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में अब 123 से बढ़कर 127 वार्ड हो गए हैं। इकदिल नगर पंचायत में पहली बार चार सभासद चुने जाएंगे।
विज्ञापन

2017 की अपेक्षा सभी निकायों में 28,574 मतदाता बढ़े हैं। सभी निकायों के 148 मतदान केंद्रों के 390 बूथों पर मतदान किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
निकाय वार्ड मतदान केंद्र बूथ
नपा सदर 40 96 258
नपा भरथना 25 23 49
नपा जसवंतनगर 25 10 34
नगर पंचायत इकदिल 14 08 17
नगर पंचायत बकेवर 12 07 18
नगर पंचायत लखना 11 04 14
निकायवार वोटरों की संख्या
2017 में छह निकायों में कुल 2,90,988 मतदाता थे। इस बार 3,19,562 मतदाता हैं। इसमें से सदर पालिका में 2,14,954, भरथना में 41,959, जसवंतनगर 25,136, नगर पंचायत इकदिल में 14,048, बकेवर में 12,548 और लखना में 8,558 लोग मतदान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed