{"_id":"61759ff3727e204afd0bffd1","slug":"2533-patients-came-to-chief-minister-arogya-mela-etawah-news-knp6601696144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए 2533 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए 2533 मरीज
विज्ञापन
इटावा। जनपद के गरीब खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर 2533 मरीजों ने पहुंचकर परीक्षण कराया।
एसीएमओ डॉ. शिवचरन ने बताया कि रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2533 मरीजों ने परीक्षण कराया। इनमें 1259 पुरुष, 636 महिला व 638 बच्चे थे।
बताया डॉक्टरों से चेकअप और परेशानियां बताने के बाद सभी को दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान 205 चिकित्सकों व 204 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं। 187 गोल्डन कार्ड बने। इस दौरान 378 कोविड की जांच हुई।
229 नेत्र रोगी, चार डायबिटीज रोगी, 495 हाइपर टेंशन रोगी, 418 त्वचा रोगी आए, लेकिन कोई भी गर्भवती महिला जांच कराने नहीं आई। इस दौरान 401 लोगों की मलेरिया जांच हुई, जबकि 398 अन्य मरीज आए।
विज्ञापन
शहर में साबितगंज स्थित उर्दू मोहल्ला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बजे से पहले ताला लग गया। इस बारे में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डा. शिवचरन का कहना है कि उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन डा. जितेंद्र से बात नहीं होने पर व्यवस्थापक से जानकारी ले रहे हैं।
मेले का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक है। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और छह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें चार शहर में मडै़या, शिवनारायण, करनपुरा, कोकपुरा के अलावा साबितगंत में उर्दू मोहल्ला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एक-एक भरथना व जसवंतनगर में स्थित हैं।
रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। पुरुषों, महिलाओं के अलावा बच्चे भी आते हैं, और दवा लेकर जाते हैं। मेले में गोल्डन कार्ड बनने से पात्र लाभार्थियों को ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ता है।