फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   24 dengue patients, 30 with symptoms, 21 are admitted

Etawah News: डेंगू के 24, लक्षण वाले 30 मरीज, 21 हैं भर्ती

Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
24 dengue patients, 30 with symptoms, 21 are admitted
फोटो 20: जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष में डॉक्टरों के पास मरीज। संवाद
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 1325 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सैफई की एलाइजा जांच में सात व जिला अस्पताल की एलाइजा जांच में 17 डेंगू मरीज समेत 24 और डेंगू पॉजिटिव मरीज निकले। अब तक डेंंगू के 335 मरीज निकल चुके हैं। जबकि जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में हुई एनएस-1 जांच में 30 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनकी कुल संख्या 486 हो गई है।
जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले 21 मरीज भर्ती हैं, जबकि महिला एवं शिशु वार्ड में छह महिलाओं व 17 बच्चों समेत बुखार के कुल 23 मरीज भर्ती हैं।बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1325 मरीज आए। सुबह आठ बजे से लेकर दिन में साढ़े 12 बजे तक डाॅक्टरों के कक्ष के सामने मरीजों की लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

जो पिछले दो दिन की चार- चार घंटे की ओपीडी की अपेक्षा तीन गुनी संख्या है। सोमवार को महानवमी के दिन चार घंटे की ओपीडी में 415 मरीज आए, जबकि मंगलवार को विजय दशमी के दिन चार घंटे की ओपीडी में 450 मरीज आए। बुधवार की ओपीडी में 1325 मरीज आए, इनमें खांसी, बुखार, सांस, पेट दर्द इत्यादि के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर के महीने में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 25 दिन के अंदर डेंगू के लक्षण वाले 298 मरीज निकल चुके हैं। औसतन लक्षण वाले करीब 11 मरीज निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed