{"_id":"5f1b14548ebc3e638a7f4411","slug":"22nd-death-from-corona-16-new-infected-found-etawha-news-knp573070734","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 22वीं मौत, 16 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 22वीं मौत, 16 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में जुलाई में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक और 16 वर्षीय कोरोना संक्रमित छात्र की मौत ही गई। इसकी पुष्टि सीडीओ राजा गणपति आर ने की है।
सीडीओ ने बताया कि युवक को 21 जुलाई को शाम 6:26 बजे सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय में भर्ती कराया गया था। 23 जुलाई को दोपहर 12:03 बजे मौत गई। जिले में यह 22वें संक्रमित की मौत है, जबकि जुलाई में हुई यह 8 वीं मौत है।
शुक्रवार को जिले में नौ महिलाओं समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर के मोहल्ला मड़ैया ख्यालीराम में 38 वर्षीय महिला अपने 12,10 और 12 साल के बच्चों के अलावा अपने 22 वर्षीय भाई के साथ कोरोना संक्रमित मिली है। महिला की 80 वर्षीय सास 20 जुलाई को संक्रमित मिली थी।
विज्ञापन
शहर के अन्य स्थानों में पुरविया टोला की 40 वर्षीय महिला शामिल है। जानकारी के अनुसार महिला के 73 वर्षीय पिता 21 जुलाई को संक्रमित मिले थे।
भरथना के मोहल्ला कल्याण नगर में 32 वर्षीय दुकानदार संक्रमित मिला। जिसे होम आइसोलेट किया गया। भरथना नगर व क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया संक्रमित व्यक्ति दुकानदार है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। जिसका 21 जुलाई को सैंपल लिया गया था। नगर पालिका परिषद के ईओ रामआसरे कमल व कोविड प्रभारी आदित्य सिंह भदौरिया रामजी ने मोहल्ले में सैनिटाइज करवा कर बैैरिकेडिंग करवा दी है।
ऊसराहार ताखा के सरसईनावर में एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। जिन्हें होम क़्वारंटीन किया गया है। ताखा क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
सीएचसी प्रभारी डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया महिलाओं को होम क़्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि इस परिवार का एक युवक पहले ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बताया अब ताखा के चंदरपुरा में दो, सरसईनावर में तीन और गिसैला में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज है।
जसवंतनगर में शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मोहल्ला लुधपुरा में 59 वर्षीय महिला व कटरा ख़ूबचंद्र में 12 साल का बालक पॉजिटिव मिला है।