{"_id":"65df81f58e34e57e3a01fea4","slug":"21700-houses-will-be-illuminated-by-pm-surya-ghar-yojana-etawha-news-c-216-1-etw1004-109235-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पीएम सूर्य घर योजना से रोशन होंगे 21,700 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पीएम सूर्य घर योजना से रोशन होंगे 21,700 घर
Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
इटावा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना में विद्युत वितरण खंडवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिले में 21,700 संयत्र लगाए जाने हैं। इसके लिए बिजली उपभोक्ताओं को https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। योजना में लाभ के लिए आवेदक का बिजली उपभोक्ता होना अनिवार्य है।
सोलर प्लांट लगवाने से उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बार-बार कटौती से भी राहत मिलेगी। उपभोक्ता अपने जरूरत भर की बिजली सोलर एनर्जी के जरिए ले सकेंगे। उपयोग से अधिक बिजली विद्युत निगम को बेंच भी सकेंगे या बदले में उससे बिजली ले सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। विद्युत निगम के अनुसार, योजना के तहत बिजली उपभोक्ता 10 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। सोलर प्लांट सरकार की ओर से निर्धारित फर्म से खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी।
इनसेट-- -
ऐसे करें आवेदन
- बिजली उपभोक्ताओं को पहले https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। विद्युत वितरण निगम के अधिकारी आवेदन की जांच कर सहमति देंगे। सहमति के बाद उपभोक्ताओं को फर्म का चयन कर रूफ टॉप लगवाने के लिए आवेदन करना होगा। सोलर प्लांट लगने के बाद उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। विद्युत निगम के अधिकारी पैनल की जांच कर नेट मीटर लगाकर प्रमाणित करेंगे। इसके बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। सभी जानकारियां सही मिलने के बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लाभार्थियों को इस तरह मिलेगा लाभ
सयंत्र की क्षमता केंद्र अनुदान राज्य अनुदान उपभोक्ता अंश संयत्र की कुल लागत
एक किलोवाट 30 हजार 15 हजार 20 हजार 65 हजार
दो किलोवाट 60 हजार 30 हजार 40 हजार 1.30 लाख
तीन किलोवाट 78 हजार 30 हजार 72 हजार 1.80लाख
चार किलोवाट 78 हजार 30 हजार 1.32 लाख 2.40 लाख
पांच किलोवाट 78 हजार 30 हजार 1.67 लाख 2.75 लाख
दस किलोवाट 78 हजार 30 हजार 3.92 लाख 5 लाख
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खंडवार प्राप्त लक्ष्य
खंड प्रथम - आठ हजार
खंड दो - आठ हजार पांच सौ
खंड तीन - पांच हजार दो सौ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं के पास जितने किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, उतने ही किलोवाट के सोलर प्लांट के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले को 21,700 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला है।
- संदीप अग्रवाल, एसई विद्युत विभाग
विज्ञापन
सोलर प्लांट लगवाने से उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बार-बार कटौती से भी राहत मिलेगी। उपभोक्ता अपने जरूरत भर की बिजली सोलर एनर्जी के जरिए ले सकेंगे। उपयोग से अधिक बिजली विद्युत निगम को बेंच भी सकेंगे या बदले में उससे बिजली ले सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। विद्युत निगम के अनुसार, योजना के तहत बिजली उपभोक्ता 10 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। सोलर प्लांट सरकार की ओर से निर्धारित फर्म से खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
इनसेट