{"_id":"6349ac37757e242e23354cdd","slug":"2-teem-ager-girl-arrested-in-boy-kidnap-case-etawah-news-knp7233027192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के अपहरण में दो किशोरियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के अपहरण में दो किशोरियां गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। मासूम बालक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो किशोरियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। किशोरियों ने बताया कि भीख मंगवाने के लिए मासूम को उठाया था।
फ्रेंड्स कालोनी के लाइन पार बंगाली बगिया निवासी राजा का चार वर्षीय पुत्र अभि गुरुवार को लापता हो गया था। आसपास के लोगों की मदद से राजा ने पूरे क्षेत्र में बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने मामले की सूचना फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक कुुमार सिंह को दी। इसके बाद पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो किशोरियां बालक को ले जाते दिखीं। फुटेज के आधार दोनों किशोरियों को बालक के साथ नुमाइश मैदान के पास तलाश लिया गया। दोनों ने बताया कि बच्चे को टॉफी का लालच देकर साथ भीख मांगने के लिए लेकर गईं थीं। बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।